शिकोहाबाद। श्रावण मास में हरियाली अमावस्या और हरियाली तीज को महिलाएं बड़े ही उत्साह के साथ मनाती हैं। गुरुवार को मेजर रामवीर सिंह शिक्षण स्सथान में शिक्षिकाओं और जीएनएम की छात्राओं ने उत्साह पूर्वक हरियाली अमावस्या का पर्व मनाया। इस दौरान सभी शिक्षिकाएं हरी साड़ी पहन कर आईं। इस दौरान मेंहदी प्रतियोगिता के साथ ही हरियाली क्वीन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य सुनीता यादव ने किया। इसके बाद जीएनएम की छात्राओं की मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्राओं ने अपने हाथों पर बहुत ही आकर्षक मेंहदी उकेरी। विजयी प्रतिभागियों को पुरुस्कृत भी किया गया। इस दौरान संस्थान के निदेशक ई. रामब्रेस यादव, जिला पंचायत सदस्य सुनीता यादव, नीतू यादव, गरिमा यादव, निशा सिंह, पूजा यादव एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।