शिकोहाबाद: मीटिंग में नये सदस्यों को किया गया सम्मानित

शिकोहाबाद। सैनिक समाज सेवा संगठन फिरोजाबाद की एक बैठक अध्यक्ष विशेष कुमार यादव की अध्यक्षता में मेजर रामवीर सिंह एजूकेशन इंस्टीट्यूट पर सम्पन्न हुई। जिसमें  पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा की। इसके साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौध रोपण किया और नये सदस्यों को सम्मानित किया गया।  

बैठक में कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हुई। जिसमें सदस्यों और वीर नारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान अध्यक्ष विशेष कुमार ने सभी सदस्यों और वीर नारियों को संबोधित किया और कोषाध्यक्ष ध्रुव जीत सिंह ने पिछले माह का हिसाब किताब प्रस्तुत किया। संगठन में शामिल हुए नए सदस्यों को पुष्प माला पहना कर उनका स्वागत व सम्मान किया। संगठन सलाहकार विरेंद्र सिंह को सम्मान पत्र भेंट कर उनको सम्मानित किया। बैठक के अंत में पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण किया गया।

इस दौरान संरक्षक इंजीनियर रामब्रेस यादव, मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र कुमार, अध्यक्ष विशेष कुमार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलबीर सिंह, प्रमुख महासचिव प्रयाग चन्द्र, कोषाध्यक्ष ध्रुव जीत सिंह, मीडिया प्रभारी अवधेश कुमार, संगठन सलाहकार विरेंद्र सिंह, शिकोहाबाद तहसील अध्यक्ष केके शर्मा, शिकोहाबाद नगर अध्यक्ष मुरारी लाल, जसराना तहसील अध्यक्ष रवीश कुमार, वीर नारी सुमन लता देवी, राजरानी देवी, योगेंद्र पाल सिंह, रवीश बाबू, ज्ञानी राम, दलबीर सिंह, रूप सिंह, पवन किशोर, हरिओम यादव, अनार सिंह, वेदप्रकाश यादव, प्रमोद कुमार और जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।