शिकोहाबाद: नंद घर आनंद भयौ जय कन्हैया लाल की लगे जयकारे

-भगवान श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन श्रोता हुए भावविभोर

शिकोहाबाद। नगला जवाहर में नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के छटवें दिन रविवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा हुई। इस दौरान कथा शास्त्री ने भगवान के जन्म की वधाई गा कर पूरे पंडाल को भक्ति में सराबोर कर दिया। इस दौरान भक्तों ने कथा पंडाल में गुलाब के फूल और इत्र की वारिस की। इस दौरान नंद घर आंद भयौ जय कन्हैया लाल के जयकारे से कथा पंडाल गुंजायमान हो गया।

नगला जवाहर में नौ दिवसीय स्रीमद भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा के छटवें दिन रविवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव एवं बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। कथा वाचक शिवानी शास्त्री ने रोचक अंदाज में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की लीला का वर्णन किया। इस दौरान शास्त्री ने बधाई गीत भी गाया। जिससे कथा पंडाल में नंद घर आनंद भयौ जय कन्हैया लाल के जयकारे से पूरा कथा पंडाल गुंजायमान हो गया।

कथा पंडाल में परीक्षत श्यामवीर सिंह, मुन्नीदेवी, यज्ञपति सतेंद्र यादव और रीना यादव सपत्नीक बैठे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ रही। कथा प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक आयोजित की जा रही है। जिसमें आसपास के ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ कथा सुनने पहुंच रही है।