शिकोहाबाद: पर्यावरण मित्र ने जैविक मेला लगाकर फैलाई जैविक जागरूकता 

शिकोहाबाद: पर्यावरण मित्र ने जैविक मेला लगाकर फैलाई जैविक जागरूकता 


शिकोहाबाद। पर्यावरण मित्र द्वारा गांधी आश्रम पर जैविक मेले का आयोजन किया गया। प्रकृति संरक्षण को समर्पित संस्था पर्यावरण मित्र अध्यक्ष किरण बजाज के नेतृत्व में वर्ष 2004 से लगातार जैविक जागरूकता के लिए कार्य कर रही है।

इस क्रम में कांच व पत्थर युक्त भूमि को गाय के गोबर, केंचुआ खाद वर्मी कम्पोस्ट व किचन वेस्ट से लगातार जोता गया, उसके परिणाम स्वरूप आज पूरी भूमि जैविक स्वर्ण फसलों से लहरा रही है। यहाँ तैयार जैविक फसलों, सब्जियों व पौधों की एक प्रदर्शनी गांधी आश्रम पर लगाकर लोगों का परिचय जैविक उत्पादों से करवाया गया।

वरिष्ठ समन्वयक दीपक औहरी ने बताया कि जैविक उत्पाद पूरे वर्ष सीजन के आधार पर लोग पर्यावरण मित्र से ले सकते है। कृषि अधिकारी राजीव ने बताया कि पर्यावरण प्रेमी जैविक खाद भी संस्था से ले सकते है। संस्था ने गांधी जी की पुस्तकों की भी प्रदर्शनी लगाई। इस दौरान मोहित जादौन, भूपेंद्र सिंह, प्रवीण, मनोज, संतोष, पुष्पेंद्र, सत्यवीर उपस्थित रहे।