शिकोहाबाद: प्राथमिक शिक्षक संघ की महिलाओं ने मनाई हरियाली तीज

शिकोहाबाद। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की महिलाओं द्वारा हरियाली तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

वक्ताओं ने कहा कि माता पार्वती के शक्ति स्वरूपा होने के कारण हम सभी महिलाएं भी शक्ति स्वरूपा होती हैं। इसीलिए बैगनी रंग पहनकर प्राथमिक शिक्षक संघ की शिक्षिकाओं ने शक्ति एवं सशक्तिकरण का उदाहरण पेश किया। बेंगानी रंग सशक्तिकरण का उदाहरण होता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर पिंकी यादव के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। मां सरस्वती के चित्र पर प्राथमिक शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष प्रीति यादव ने माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम की संयोजक डॉक्टर मदालसा त्रिपाठी एवं मधु चैहान रही। संचालन रश्मि अग्रवाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर मनोज, सुनीता, नीलम, अनीता, संजू, शशि, बबीता, रचना, सपना, सोनिया, नीतू सिंह उपस्थित  रही ।