शिकोहाबाद। वार्ड नंबर 28 में स्थित तारा सिंह इन्टर कालेज नौशहरा में श्री महावीर कल्याण समिति द्वारा सर्व धर्म सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नौ जोडों का विवाह सम्पन्न कराया गया। सभी नवदंपत्ति को सुखी जीवन का अतिथियों ने आशीर्वाद दिया।
समिति द्वारा सभी नौ जोड़ों को एक ही छत के नीचे विधि विधान के साथ अग्नि के सात फेरे कराए। इस अवसर पर सभी जोडों को घर-गृहस्थी का सभी आवश्यक सामान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में राजू सिंह कुशवाहा, संजय तोमर प्रधानाचार्य.उपेंद्र यादव प्रधानाचार्य, लाखन सिंह कुशवाह प्रधान लिपिक, बॉबी कुशवाह, डॉक्टर धर्मेन्द्र कुमार कुशवाहा, अखिलेश कुमार, नवनीत कुशवाह, सनी भइया सहित समाजसेवियों एवं दखिनारा, असुआ, विदरखा, नौशहरा, शहजलपुर, रीठरा के युवा साथियों सहित मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहकर सभी नव दाम्पत्य वर वधू को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनके सुखद जीवन की मंगल कामना की।