शिकोहाबाद: सांसद एवं जिला प्रभारी का भाजपाइयों ने किया स्वागत

शिकोहाबाद। गुरुवार को भाजपा के फतेहपुर सीकरी के सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा के एक कार्यक्रम में एटा रोड स्थित ग्रीन पार्क पहुंचे। यहां पर उनके साथ आगरा के विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष भी उपस्थित रहे। नगर में पहलीवार आगमन पर जिला प्रभारी का भाजपा के पदाधिकारियों और भाजपा चेयरमैन प्रतिनिधि ने माला पहना कर जोशीला स्वागत किया।

गुरुवार को भाजपा की मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें भाजपा के फतेहपुर सीकरी के सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, विधायक आगरा उत्तर पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर पहुंचे। तीनों ही पदाधिकारियों के नगर में प्रथम बार आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ग्रीनपार्क में उनका जोशीला स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में सतीश यादव, केशव फौजी, सुनील टंडन, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, सुनील शर्मा, विवेक अग्रवाल, राधेश्याम यादव, राजीव गुप्ता, दीपक गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष अंकित तिवारी, सोभित भारद्वाज, सीए अवधेश पाठक, डॉ. पीएस राना, केके गांधी, मनीष राठौर आदि मौजूद रहे।