शिकोहाबाद। यादव कालोनी में इंदूज टावर्स लिमिटेड द्वारा एक हाई टार्वस लगाया जा रहा है। जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। इस मामले में मुहल्ले के लोग सोमवार को जिलाधिकारी से मिले। स्थानीय लोगों ने डीएम से टावर्स को हटवाए जाने की मांग की है।
यादव कॉलोनी में इंदूज टावर्स लिमिटेड द्वारा मेगा टावर लगाया जा रहा है। जबकि यादव कॉलोनी काफी घनी बस्ती है। टावर्स लगाने से यहां के लोगों को भविष्य में काफी गंभीर बीमारियां होने का खतरा है। लोगों का आरोप है कि कंपनी द्वारा क्षेत्र में कोई सर्वे नहीं कराया गया है। और ना ही नगर पालिका से टावर लगाने के लिए एनओसी ली गई है। विकास प्राधिकरण द्वारा भी टावर्सलगाने के लिए कंपनी को कोई अनुमति पत्र दिया है।
स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी रमेश रंजन से यादव कॉलोनी में कंपनी को टावर्स लगाने से रोके जाने की मांग की है। मांग करने वालों में डा. देवीराम एडवोकेट, दिनेश चंद्र त्रिपाठी, शिव कुमार तिवारी, राजकुमार तिवारी, अजेंद्र सिहं यादव, नरेंद्र सिंह, मयंक तिवारी, हर्ष यादव, सूर्यांश दुबे, शिवप्रताप सिंह, दिवाकर पांडेय सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी के लोग शामिल रहे।