शिकोहाबाद: विशाल पशुपतिनाथ कावड़ रथ यात्रा 30 जुलाई को नगर में

-चैमुखी महादेव मंदिर, टुइयां बाले मंदिर और बटेश्वर नाथ महादेव पर होगा जलाभिषेक

शिकोहाबाद।  नगर की अग्रवाल धर्मशाला में पशुपतिनाथ कांवड़ रथ यात्रा आयोजकों की एक बैठक हुई। जिसमें पशुपतिनाथ रथ यात्रा की भव्य तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। इसमें बताया कि 29 जुलाई को कांबड यात्रा सौरों के लहरा घाट से शाम चार बजे पतित पावनी गंगा मां का जल लेकर शिकोहाबाद के लिए रवाना होगी। 

रथ यात्रा 30 जुलाई को शिकोहाबाद नगर में प्रवेश करेगी। सर्वप्रथम चैमुखी महादेव मंदिर पर जलाभिषेक होगा और यहां पर नगर के श्रद्धालुओं द्वारा कांवड़ रथ यात्रा का स्वागत किया जायेगा। यह रथयात्रा  नगर के प्रमुख शिवालयों से होती हुई, 30 जुलाई को शिकोहाबाद नगर में सुबह प्रवेश करेगी। इसके बाद समस्त शिव भक्तों के साथ प्रथम जलाभिषेक सुबह दस बजे भगवान भोलेनाथ के प्रख्यात मंदिर श्री चैमुखी महादेव पर होगा।

इसके बाद नगर के मुख्य कटरा बाजार से होती हुई रथ यात्रा मेलावाला बाग स्थित श्री टूईया वाले मंदिर पर पवित्र जलाभिषेक किया जायेगा। इसके बाद सांय 5 बजे श्री बटेश्वरनाथ मंदिर में अंतिम जलाभिषेक होगा। पीयूष अग्रवाल, अमन अग्रवाल, आलोक लोहे वालो ने समस्त शिकोहाबाद वासियों, श्रद्धालु शिव भक्तों अधिक संख्या में इस पवित्र कावड़ रथ यात्रा में सपरिवार सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें और भोलेनाथ की अनंत कृपा का अनुभव करें।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अमन बंसल, उत्कर्ष अग्रवाल, रवि बंसल, अन्नू अग्रवाल, अंकित दुबे, राजेश अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, अरुणकांत, सचिन अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।