सिरसागंज: ना होगा अब अंधविश्वास, अब होगा विज्ञान पर विश्वास-अश्वनी जैन


सिरसागंज। विद्यार्थी विज्ञान मंथन के राज्य मीडिया समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में विज्ञान भारती के कार्यालय पर निःशुल्क विज्ञान कैम्प के 28 वें दिवस पर जनजागरूकता के लिए अंधविश्वास पर एक स्लोगन प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस निःशुल्क कैम्प में विज्ञान के चमत्कारों के माध्यम से अंधविश्वास को दूर करने के विषय के साथ विज्ञान के प्रयोग एवं अन्य क्रियाकलाप भी किए जा रहे है। कैम्प के 28 वें दिवस पर स्लोगन प्रदर्शन में विद्यार्थियों ने अंधविश्वास पर विभिन्न जन जागरूकता संदेश प्रदान करते हुए स्लोगन जैसे-अंधविश्वास को हटाते चलो, जीवन को आगे बढ़ाते चलो, अंधविश्वास को दूर करो, जीवन को खुशहाल करो, ना होगा अब अंधविश्वास, जब होगा विज्ञान पर विश्वास, जीवन में शान्ति चाहिए, तो अंधविश्वास को दूर करने की क्रान्ति चाहिए, सभ्य समाज से दूर करो, अंधविश्वास तुम दूर करो, अपने रास्ते से क्यों हटते हो, अंधविश्वास को क्यों अपनाते हो, अंधविश्वास को क्यों अपनाते हो, अपने को कमजोर क्यों समझते हो, अंधविश्वास से नाता तोड़ो, विज्ञान से नाता जोड़ो आदि प्रदर्शित किए।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों के कार्य की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर रितिक कुमार, विराट यादव, मुकुल कुमार, हर्ष कुमार, सचिन, ईशू, ज्योति, माधुरी, ऐंजल यादव, स्वीटी तिवारी, दीक्षा आदि उपस्थित रहे।