टूंडला: भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान

टूंडला। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी जिला फिरोजाबाद द्वारा विधानसभा टुंडला  के बूथ नम्बर 60 नगला जाट पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने शिव मंदिर पर ग्रामीण लोगों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया, और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।

बूथ समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत शुचिता एवं गरिमा के उच्चतम आदर्श रहे, श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जनकल्याण एवं राष्ट्रनिर्माण के लिए जीवन समर्पित किया। अद्वितीय और अद्भुत कौशल के धनी दीनदयाल ने जनसंघ के विस्तार में अहम भूमिका निभाई।

भारतीय संस्कृति की नींव पर एक मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए उन्होंने ‘एकात्म मानववाद’ का दर्शन प्रस्तुत किया। आज ऐसे महामानव की जयंती पर उन्हें शत-शत् नमन। समाज अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को अग्रिम पंक्ति में लाने के लिये काम किया।

इस दौरान शिव शंकर शर्मा, डॉ अमित गुप्ता, अजीत कुमार, ब्रजवीर चैहान, धर्मेंद्र सिंह, लोकेश शर्मा, सर्वेश चैधरी, महेंद्र सिंह, रामप्रकाश, सर्वेश कुमार, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।