टूंडला: संत सेवा आश्रम पर भाजपाइयों ने संतों को फूलमाला पहनाकर मनाई गुरु पूर्णिमा

टूंडला। गुरुवार को गुरु पूर्णिमा पर्व महोत्सव के अंतर्गत संत सेवा आश्रम कोटकी,एटा रोड व मंगलम विहार स्थित रामानुज आश्रम पर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं सुदूर क्षेत्रों से आये प्रमुख संत, कथावाचक, भगवताचार्य, सुशील महाराज एवं भागवताचार्य अखिलेश कुमार चतुर्वेदी महाराज के भक्तगणों के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया व आचार्य सुशील महाराज एवं अखिलेश कुमार महाराज का पुष्प माला पहनाकर व फलादि भेंट कर गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया।इसी श्रृंखला में जिले के सभी 17 मंडलों में सभी मंडल अध्यक्ष व प्रमुख कार्यकर्ताओं ने गुरु पूर्णिमा पर्व महोत्सव मनाया। महोत्सव कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता, शिव शंकर शर्मा,आकाश शर्मा, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, सचिन जैन, ठाकुर तेजवीर सिंह, अनिल कुमार सिंह, रामेंद्र शर्मा, अनिल दीक्षित, शशांक प्रताप सिंह, गौरव सिसोदिया, अंकित पाठक, लालू ठाकुर, राहुल, कंचन शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।