फिरोजाबाद। सी.ए.एस. रिजॉर्ट, ठारफूटा चैराहा पर विशाल व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने की।
समारोह में मुख्य अतिथि एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, विशिष्ट अतिथियों में सीओ सिटी अरुण कुमार चैरसिया, प्रांतीय संगठन मंत्री मुनव्वर खान, थाना रामगढ़ के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे और साइबर क्राइम प्रभारी राजेश कुमार मौजूद रहे। एसपी सिटी ने अपने संबोधन में व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
उन्होंने कहा कि व्यापारी अपनी दुकानों पर कैमरे लगाएं। इससे अपराधियों में भय बना रहेगा। पुलिस ने कैमरों की मदद से कई अपराधों का खुलासा किया है। सीओ सिटी ने त्योहारी सीजन को देखते हुए व्यापारियों से अपील की। उन्होंने कहा कि दुकानों की सजावट अपनी सीमा में रहकर करें और अतिक्रमण से बचें।
महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने भारी बारिश के बावजूद व्यापारियों की उपस्थिति की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद हरिशंकर राठौर ने किया। कार्यक्रम संयोजक सुशील जाट और संतोष नगर बाजार समिति के अध्यक्ष रहे।