नई दिल्ली: जलेसर की बेटी हिमांजलि गौतम को न्यूयॉर्क और मिसौरी बार में प्रवेश

नई दिल्ली: जलेसर की बेटी हिमांजलि गौतम को न्यूयॉर्क और मिसौरी बार में प्रवेश

नई दिल्ली। विश्वविद्यालय के विधि संकाय से जुड़ी अधिवक्ता हिमांजलि गौतम ने महिला उपलब्धि के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 29 जनवरी को उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क और मिसौरी राज्य बार में एक ही दिन आधिकारिक रूप से शपथ दिलाई गई।

हिमांजलि गौतम ने अपने विधि करियर की शुरुआत भारत के सर्वाेच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) से की थी। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ सेंटर-2 की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं और देशभर में महिला सशक्तिकरण व संवैधानिक विषयों पर एक जानी-मानी वक्ता हैं। इसके साथ ही वह विभिन्न राष्ट्रीय टीवी चौनलों पर कानूनी मामलों पर अपनी विशेषज्ञ राय रखने के लिए टीवी पर्सनैलिटी के रूप में भी पहचानी जाती रही हैं।

नई दिल्ली: जलेसर की बेटी हिमांजलि गौतम को न्यूयॉर्क और मिसौरी बार में प्रवेश
उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि की शिक्षा प्राप्त की तथा अमेरिका की प्रतिष्ठित फोर्डहम यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ से एलएलएम की डिग्री हासिल की। न्यूयॉर्क और मिसौरी बार में प्रवेश के बाद अब हिमांजलि गौतम भारत और अमेरिका दोनों देशों में विधि-व्यवसाय करने की पात्र हो गई हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि भारतीय महिलाओं और युवा कानून पेशेवरों के लिए वैश्विक मंच पर आगे बढ़ने की प्रेरणा है।