फिरोजाबाद: अभिभावकों को दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास के लिए चलने वाली योजनाओं की जानकारी दें-बीएसए

-आंगनवाडी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

फिरोजाबाद: अभिभावकों को दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास के लिए चलने वाली योजनाओं की जानकारी दें-बीएसए

फिरोजाबाद। परिषदीय विद्यालयों में को-लोकेटेड आंगनवाडी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार से शुरू हुआ। जिसमें  को प्रारम्भ हुआ। जिसमें दिव्यांग बच्चों की पहचान, दिव्यांगता के प्रकार और कारण के संबंध में जानकारी दी गई।  ब्लॉक संसाधन केंद्र सदर में आंगनवाडी स्कूलों में कार्यरत कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। जिसमें स्पेशल ऐजुकेटर्स कृपाशंकर वर्मा, मुकेश सक्सेना ने दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग के संबंध में जानकारी दी। प्रशिक्षण के उपरांत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां दिव्यांग बच्चों की पहचान कर सकेंगी। बीएसए आशीष कुमार पांडेय, खंड शिक्षाधिकारी ओमप्रकाश अकेला ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने आसपास दिव्यांग बच्चों की पहचान कर, उनके अभिवावकों को पुनर्वास हेतु चलने वाली योजनाओं के बारे में बताएं। दिव्यांग बच्चों को सामान्य बच्चों के साथ ही समान अवसर प्रदान करें और कोई भिन्नता न करें। प्रशिक्षण का भरपूर उपयोग कर दिव्यांग बच्चों और अभिवावकों को नई दिशा प्रदान करें। इस दौरान जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अजय कुमार पांडेय मौजूद रहे।