फिरोजाबाद। केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में पेश किये नौ वे वित्तीय बजट मध्यम वर्गीय लोगों के लिए अच्छा रहा। बजट में कोई नया कर या टैक्स नहीं लगाया गया है। जो स्वागत योग्य है। टैक्स एसोशियेशन के डायरेक्टर कुलदीप मित्तल एड ने कहा कि इस बजट में मध्य वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। तम्बाकू, पान, गुटखा, सिगरेट टैक्स बढ़ाया गया है। खाद्यान्न के सामानों पर टैक्स की कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश चंद्र जैन एड ने कहा कि दवाओं, सोलर एनर्जी को सस्ता किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों को कोई छूट नहीं दी गई है। इनकम टैक्स एसोशियेशन के अध्यक्ष विजय कुमार जैन एड ने कहा कि बजट काफी संतुलित है। विदेश यात्रा पर टीडीएस हटाया गया है। शिक्षक शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि आम बजट में अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की आय में बढ़ोत्तरी कैसे होगी इसको स्पष्ट नहीं किया गया है। सीए मयंक जैन ने कहा कि सरकार ने इनकम टैक्स रिर्टल दाखिन करने की सीमा बढ़ा दी है। शेयर बाजार में सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने के लिए एसटीटी टैक्स बढ़ाया गया है। जो कि सराहनीय कदम है। भाजपा के मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता ने कहा कि ये बजट किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं हैं। उद्योग को गति मिलेगी। स्वास्थ्य एवं शिक्षा को सुलभ बनाया गया। पर्यटन से रोजागार पैदा होगा। व्यापार मंडल के रामबाबू झा ने कहा कि इश्योरेंस को जीएसटी मुक्त करने का फैसला स्वागत योग्य है। सरकार को जनसंख्या नियंत्रण पर कानून लाना चाहिए।

