फिरोजाबाद: आपसी भाईचारे के साथ मनाएं होली व रमजान

-डीएम, एससपी ने धर्मगुरूओं के साथ की बैठक 

फिरोजाबाद: आपसी भाईचारे के साथ मनाएं होली व रमजान

फिरोजाबाद। जनपद में होली, रमजान, ईद को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक में जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से आपसी भाईचारे के साथ त्यौहारों को मनाने की अपील की। त्यौहारों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की चॉक-चौबंद व्यवस्था की जायेगी कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम रमेंश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित ने कहा कि त्यौहारों को देखते हुए दोनो समुदाय के लोग आपसी भाईचारें के साथ त्यौहारा मनाऐं। बैठक में उपस्थित समस्त धर्मगुरूओं ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डा रामबदन राम, अपर जिलाधिकारी विशु राजा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविन्द द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पाण्डे के साथ समस्त उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।