फिरोजाबाद: बाल श्रम प्रभावित परिवारों की महिलाओं, युवतियों को दी योजनाओं की जानकारी 

फिरोजाबाद: बाल श्रम प्रभावित परिवारों की महिलाओं, युवतियों को दी योजनाओं की जानकारी 

फिरोजाबाद। बाल विवाह एवं बाल श्रम मुक्त भारत बनाने की संकल्प को पूर्ण करने के लिए स्वयंसेवी संस्था चाइल्ड फंड इंडिया पेस-दिशा द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बाल संरक्षण अधिकारी अपर्णा कुलश्रेष्ठ ने बाल श्रम प्रभावित परिवारों की महिलाओं, युवतियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना आदि के बारे में जानकारी देते हुए पात्र लोगों को लाभ लेने और बाल विवाह के बहिष्कार की शपथ दिलाई। संस्था की कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर रेखा वर्मा ने बाल विवाह और बाल श्रम रोकने के लिए हेल्पलाइन की जानकारी दी। कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य भगवान दास शंखवार ने राइट टू एजुकेशन एक्ट के बारे में जानकारी देते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।