फिरोजाबाद: भक्तांबर दीप अर्चना विधान में हुई 48 दीपों से आरती

-जिनभक्तों ने विधान कर लिया धर्मलाभ

फिरोजाबाद: भक्तांबर दीप अर्चना विधान में हुई 48 दीपों से आरती

फिरोजाबाद। नगर में भक्तांबर दीप अर्चना विधान आयोजित किया जा रहा है। जिसमें दीप अर्चना में अलग-अलग परिवारों द्वारा 48 दीपको से विधान हो रहा है। विधान में जैन बंधु सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे। 

मोहल्ला नई बस्ती के वासपूज्य चेत्यालय में भक्तांबर दीप अर्चना प्रतिदिन हो रही है रविवार को भक्तांबर दीप अर्चना 42 वॉ विधान हुआ। जिसमें संगीता जैन, योगेंद्र प्रकाश जैन, तुषार जैन, तनिषा जैन ने विधान की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया। भक्तांबर की अर्चना विधान विगत 4 वर्षों से शरद ऋतु में आयोजित हो रहा है।

आठ फरवरी को विश्व शांति महायज्ञ के साथ विधान का समापन होगा। 15 फरवरी को जिन परिवारों ने भक्तांबर दीप अर्चना विधान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वह सब बस से अतिशय क्षेत्र बोलखेड़ा, मथुरा चौरासी जैन मंदिर, त्रिमूर्ति जैन मंदिर एत्मादपुर, मोहम्मदाबाद टूंडला जैन मंदिरों के दर्शन करेंगे। विधान में जिनेंद्र जैन, निकेतन जैन, विपुल जैन, गुड्डा जैन, उषा जैन, निर्मला जैन आदि मौजूद रहे।