फिरोजाबाद। मोदी सरकार ग्रामीण मजदूरों से काम की गारंटी (अधिकार) समाप्त करके उनसे उनका कानूनी अधिकार छीन रही है, जो उन्हें कांग्रेस की डॉ मनमोहन सिंह की सरकार ने दिया था। जिसके चलते करोडों परिवार मेहनत, मजदूरी करके अपने बच्चों को शिक्षित कराकर अपनी खुशहाल जीवन का निर्वाह कर रहे थे। उक्त विचार ग्राम किन्हरपुर में आयोजित मनरेगा चौपाल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने व्यक्त किये। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर सिंह गुर्जर, जयपाल यादव, सनमान सिंह गुर्जर, जितेंद्र तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों को और गरीब बनाना चाहती है, जिसे कांग्रेस कभी होने नहीं देगी। चौपाल में भवरसिंह प्रधान, विरभानसिंह, रामदेव सिंह, निवेदन सिंह, रामप्रवेश यादव, साहब सिंह, डॉ. जुगलकिशोर, अतेश कुमार, उदयभान, गजेंद्र सिंह, दिनेश कुमार गुर्जर, बचन सिंह, देवेंद्र सिंह, सज्जन सिंह, सत्यवीर सिंह, प्रमोद कुमार, सतीश चंद्र आदि मौजूद रहे।

