फिरोजाबाद: लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय मनरेगा सम्मेलन में फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष ने किया प्रतिभाग

फिरोजाबाद: लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय मनरेगा सम्मेलन में फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष ने किया प्रतिभाग

फिरोजाबाद। प्रदेश कार्यालय पर आयोजित संविधान संवाद, राज्य स्तरीय मनरेगा सम्मेलन में फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने संविधान संवाद एवं राज्य स्तरीय मनरेगा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार गांव के मजदूरों, गरीबों, शोषितों, पीड़ितों को मनरेगा समाप्त करके कमजोर और मजबूर करना चाहती है। सरकार चाहती हैं कि लोग केवल सरकारों के गुलाम बने रहें। कांग्रेस पार्टी ऐसा कभी नहीं होने देगी और सड़कों पर उतरकर केंद्र, राज्य सरकार की ईट से ईट बजाने काम करेगी। 

उन्होंने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम में ग्राम पंचायत में वॉल पेंटिंग होगी, 13 फरवरी को सभी जिलों में पदयात्राएं होगी। 17 फरवरी को विधानसभा का घेराव होगा। जब तक मनरेगा वापस नहीं हो जाती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सम्मेलन में फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि जिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपनी धन सम्पत्ति को छोड़कर अंग्रेजों के विरुद्ध आजादी को संघर्ष किया। उनका का ही नाम हटा दिया और काम की गारंटी समाप्त कर दी। कार्ययोजना बनाने का अधिकार पंचायतों से छीन लिया है, जो पूरी तरह से गरीब मज़दूर विरोधी है, जिसे कॉंग्रेस नहीं होने देगी। इस दौरान जितेंद्र तिवारी, जिला शैलेंद्र शुक्ला, अजय यादव, संदीप कुमार, शांतिदास शंखवार, अतेश कुमार आदि मौजूद रहे।