फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में जसराना ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में 97 जोड़ों ने एक दूसरें का हाथ थाम कर दाम्पत्य जीवन की शुरूआत की। जनप्रतिनिधियों ने वर-वधुओं को आर्शीवाद प्रदान किया।
जसराना के शारदा रिसोर्ट मं आयोजित सामुहिक विवाह समारोह में 97 जोड़ों ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर जीवनभर निभाने का वादा किया। जिनमें पिछडा वर्ग से 55, अनुसूचित जाति 34, अल्पसंख्यक वर्ग से 5 और सामान्य वर्ग से 3 जोड़े का विवाह सम्पन्न कराया गया। जनप्रतिनिधियों ने नव विवाहित जोड़ों पर फूल वर्षा कर उन्हे सुखी जीवन का उन्हे आर्शीवाद दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहीं है। सामुहिक विवाह योजना से समाज में एकजुटता का संदेश मिलता है। इस अवसर पर जसराना की ब्लॉक प्रमुख संध्या राजपूत, बीडीओ जितेन्द्र सिंह, समाज कल्याण अधिकारी राजमती आदि मौजूद रहे।

