फिरोजाबाद: नवीन गल्ला मंडी में 1.20 करोड़ से बनेंगी 14 दुकानें, जलभराव से मिलेगी राहत

-सदर विधायक ने हवन पूजन कर निर्माण कार्य की रखी आधारशिला

फिरोजाबाद: नवीन गल्ला मंडी में 1.20 करोड़ से बनेंगी 14 दुकानें, जलभराव से मिलेगी राहत

फिरोजाबाद। सदर विधायक के अर्थक प्रयासों से कोटला रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी समिति में एक करोड़ 20 लाख, 50 हजार रुपये से विकास कार्य कराएं जायेगे। जिसमें 14 दुकानों का निर्माण, मैन हॉल कवर, मैन गेट की मरम्मत, रंगाई पुताई के कार्य कराया जायेगा। यह निर्माण कार्य राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा कराया जायेगा। 

रविवार को सदर विधायक मनीष असीजा ने नवीन गल्ला मंडी समिति में एक करोड़ 20 लाख, 50 हजार रुपये के विकास कार्यो का हवन पूजन कर शुभारम्भ किया। सदर विधायक मनीष ने कहा कि मंडी समिति किसानों और व्यापारियों की रीढ़ है। यहां बुनियादी सुविधाओं का मजबूत होना बेहद जरूरी है। नई दुकानों के निर्माण से व्यापारियों को बेहतर स्थान मिलेगा। वहीं जलनिकासी की व्यवस्था सुधरने से बारिश के दौरान किसानों और आढ़तियों को होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी।

व्यापारियों, किसानों ने विकास कार्यों की शुरुआत होने पर विधायक, मंडी प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से मंडी की तस्वीर बदलेगी और कारोबार को नई गति मिलेगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, गेंदालाल राठौर, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, उषा राठौर, अमित गुप्ता, भगवानदास शंखवार, अम्बेश शर्मा, रविन्द्र शर्मा, सुनील पेगोरिया, मंडी सचिव अभिषेक कुमार के अलावा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।