फिरोजाबाद। एसएसपी के निर्देशन में चलाएं जा रहे परिवार परामर्श केंद्र में पांच परिवारों को काउंसलरों ने समझा-बुझाकर समझौता कराया। आगे कभी झगड़ा न करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस लाइन परिसर में परामर्श केंद्र भवन में आयोजित परामर्श केंद्र में एक दर्जन से अधिक दोनो पक्षों के लोगों के प्रार्थना पत्र आएं। काउंसलरों ने बारी-बारी से प्रत्येक परिवार को समझाने का प्रयास किया। जिसमें पांच परिवारों में चल रहे विवादो को समाप्त कराकर समझौता कराया। केंद्र से पांच परिवारों को हंसी खुशी से घर भेजा। अन्य को आगामी तारीख दे दी है। इस अवसर प्रभारी प्रीती राय, आरक्षी कविता, संतोष, सीमा, बबली, काउंसलर प्रदीप शर्मा, राहुल उपाध्याय, संजीव वर्मा आदि का सहयोग रहा।

