फिरोजाबाद: फेयरवेल पार्टी में छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल

फिरोजाबाद: फेयरवेल पार्टी में छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल

फिरोजाबाद। किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को स्नेहपूर्ण,  भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक डॉ मयंक भटनागर, प्रधानाचार्य रूपाली भटनागर, द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया। फेयरवेल पार्टी में बच्चों ने फिल्मी गीतों पर जमकर धमाल मचाया। सीनियर विद्यार्थियों ने अपने विद्यालयी अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों एवं विद्यालय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। मिस्टर फेयरवेल का खिताब आराध्य गुप्ता, मिस फेयरवेल का खिताब भक्ति बंसल को प्रदान किया गया। एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. मयंक भटनागर, सीईओ विख्यात भटनागर ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ते हुए विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।