फिरोजाबाद। आईपीएल की तर्ज पर राजा का ताल प्रीमियर लीग लॉर्ड कृष्णा मैदान में खेली जा रही है। लींग का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रदीप गुप्ता ने फीता काटकर, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
राजा का ताल प्रीमियर लीग में पहला मैच उमेश विक्ट्री वॉरियर्स और युवान यंगस्टर के मध्य खेला गया। युवान यंगस्टर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उमेश वॉरियर्स शुरू में लड़खड़ा गई। उसने शुरू के दो ओवर में ही एक रन पर चार विकेट खो दिए।
मन्नू और नेपाली ने पारी को संभालते हुए तीन ओवर शेष रहते हुए पांच विकेट से टीम को रोमांचक जीत दिलाई। मैन ऑफ द मैच रहे मन्नू को कमलेश यादव ने प्रदान किया। कार्यक्रम में अंशु, सुंदर, मनोज बघेल, उमेश कुशवाह, सुनील गुप्ता, बिट्टू यादव, ओमेंद्र, योगेश, ध्रुव, बंटी, मुकेश मौजूद रहे।

