फिरोजाबाद: रोटरी रसोई का नगर विधायक, मेयर ने किया शुभारम्भ

फिरोजाबाद: रोटरी रसोई का नगर विधायक, मेयर ने किया शुभारम्भ

फिरोजाबाद। रोटरी क्लब द्वारा स्थापना दिवस पर गरीब, असहाय, जरूरतमंदों के लिए रोटरी रसोई का शुभारम्भ रविवार को किया गया। रसोई में लोग 20 रू. में भरपेट भोजना पा सकेंगे। रोटरी रसोई का शुभारम्भ सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौन ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि नगर में रोटरी रसोई से जिला अस्पताल, ट्रामा सेंटर के मरीज, तमीरदारों को 20 रू. में भोजन उपलब्ध होगा। इस अवसर पर लक्ष्मीकांत बंसल, अनूप जिंदल, राहुल जैन, डीके गुप्ता, डॉ अमित गोयल, नमन जैन, नितिन गर्ग, विपुल बंसल, डॉ विनय गोयल, अजय ताऊ, सुधीर अग्रवाल, गिरधारी लाल मित्तल, अजय अग्रवाल, कपिल बसंल, नरेश बंसल आदि मौजूद रहे।