फिरोजाबाद: समाज को समानता के स्तर पर लाने के लिए शिक्षा अनिवार्य-डॉ.प्राजंलि

-बिहार लेनिन बाबू की मनाई जयंती

फिरोजाबाद: समाज को समानता के स्तर पर लाने के लिए शिक्षा अनिवार्य-डॉ.प्राजंलि

फिरोजाबाद। जिला कुशवाहा महासभा द्वारा बिहार लेनिन बाबू की जयंती मनाई गई। जिसमें वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। 

गांव कटैना हर्षा में कार्यक्रम का शुभारंभ जयप्रकाश कुशवाह ने बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रो. सलिल वर्मा ने कहा के बाबू जगदेव प्रसाद का संपूर्ण जीवन दलित और शोषितों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। हमें भी उन्हीं के बताए मार्ग पथ पर चलकर समाज का उत्थान करना चाहिए। निहारिका वर्मा, डॉ.प्राजंलि कुशवाहा प्रज्ञा ने कहा कि समाज को समानता के स्तर पर लाने के लिए शिक्षा अत्यधिक अनिवार्य है।

समाज और देश का विकास करना है, तो महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी अनिवार्य है। हास्य कवि लटूरी सिंह लठ्ठ ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अटल विद्यालय, नवोदय विद्यालय की परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों और अभिभावकों को सम्मानित किया गया। संचालन प्रेमप्रकाश कुशवाह ने किया।

इस दौरान डॉ. संतोष कुशवाहा, रघुराज सिंह सविता, गुरचरण गौतम, विजेंद्र बघेल, बृजेश यादव, नीरज यादव, दाताराम, राधेश्याम कुशवाह, केपी सिंह बौद्ध, स्नेहलता कुशवाहा, रामू, वेद प्रकाश, सुभाष चंद्र, महेंद्र, महेश चंद्र भटनागर, नीलकंठ यादव, सुशील कुमार कुशवाहा, नीरज, सत्येंद्र पाल, सर्वेश, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।