-बच्चों की देश भक्ति, भक्तिमय प्रस्तुती ने आंगुतक अतिथियों का जीता दिल
फिरोजाबाद। संत परम दयाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर बच्चों देश भक्ति, संस्कार पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में चार-चॉद लगा दिये। हर किसी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
रविवार को संत परम दयाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय अनुराधा सिंह, एस.आर.के महाविद्यालय के प्राचार्य रवि महेश्वरी ने मॉ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम आगाज सरस्वती, गणेश वंदना से हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुती दी। इसके बाद कृष्ण लीला, पॉप नाशनी मॉ दुर्गा, महाभारत आदि पर आधारित भक्तिमय प्रस्तुती ने लोगों का मनमोह लिया।राजस्थानी डॉस, मेड इन इंडिया, जलियावाला बाग, नवरात्रि डांस के अलावा हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, राम सिया राम की प्रस्तुती ने हर किसी का दिल जीत लिया। विद्यालय के प्रबंधक ब्रह्मप्रकाश शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारती हैं।कार्यक्रम में बीएसए आशीष कुमार पांडे, एडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, अंशुमन शर्मा, मनोज गर्ग, डॉ रामसनेही लाल शर्मा, प्रबंधक गौरव शर्मा,, रानी शर्मा, सौरभ लहरी, रवि शर्मा आदि मौजूद रहे।