फिरोजाबाद: संत शिरोमणि रविदास की मनाई गई 649 वीं जन्म जयंती

फिरोजाबाद: संत शिरोमणि रविदास की मनाई गई 649 वीं जन्म जयंती

फिरोजाबाद। नगर में संत शिरोमणि रविदास की 649 वीं जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने संत रविदास को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनका जीवन हमें जाति-भेद से ऊपर उठकर समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देता है। श्रीब्रह्मानंद आश्रम में मनीष नंद महाराज के सानिध्य में अंबेडकर जयंती अध्यक्ष राकेश बाबू एडवोकेट लने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

फिरोजाबाद: संत शिरोमणि रविदास की मनाई गई 649 वीं जन्म जयंती
इस दौरान सौरभ सिंह, ब्रह्मानंद, राघवानंद, वीरेंद्र सुमन, रवि आनंद, केडी जाटव, वेदप्रकाश आनंद, रामबाबू, रविंद्र कुमार, श्रीकृष्ण, मुन्नालाल चौधरी, वीरेंद्र कुमार, भूप सिंह निगम, आनंद गौतम आदि मौजूद रहे। नगला मिर्ज़ा बड़ा में भीम सेवक संघ द्वारा संत गुरु रविदास की जयंती मनाई गई। इस दौरान आगरा मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह, योगेश गौतम, नरेश कुमार, शिल्पी सिंह, कीर्ति, मीना सिंह, बुलबुल, सिद्धू, सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।