फिरोजाबाद: सेवानिवृत्त आठ पुलिस कर्मियों को दी विदाई

फिरोजाबाद: सेवानिवृत्त आठ पुलिस कर्मियों को दी विदाई

फिरोजाबाद। जनपद में सेवानिवृत्त हुए आठ निरीक्षक, उप निरीक्षकों को भावभीन विदाई दी गई। एसएसपी ने माल्यार्पण कर सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित विदाई समारोह में एसएसपी सौरभ दीक्षित शनिवार को सेवानिवृत्त हुए निरीक्षक नरेंद्र शर्मा, उपनिरीक्षक पूनम जादौन, योगेंद्र कुमार शर्मा, सतीश कुमार यादव, कमलेश सिंह, वीरपाल सिंह, हरिओम सिंह, मौहम्मद शहनाज को विदाई देते कहा कि रिकूट आरक्षियों को सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों से कार्य के प्रति जागरूक रहकर सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी, सीओ लाइन तेजस त्रिपाठी, प्रतिक्षार निरीक्षक के अलावा अधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।