फिरोजाबाद: वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कराएं प्रतिभाग

फिरोजाबाद: वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कराएं प्रतिभाग

फिरोजाबाद। जिला विज्ञान क्लब के तत्वाधान में विज्ञान लोकप्रियकरण संचार कार्यक्रम के अंतर्गत अंधविश्वासों के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बाल कल्याण इंटर कॉलेज, सिरसागंज में 06 फरवरी को प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य विषय अंधविश्वास है। जिसमें अंधविश्वास पर विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान कार्यक्रम, विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, विज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता, विज्ञान नाटिका, विज्ञान शपथ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जनपद के सभी बोर्डाे के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया है कि इस वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को समय से प्रतिभाग कराकर उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण में वृद्धि करें। सभी प्रतिभागियों को जिला विज्ञान क्लब, की ओर से सम्मानित किया जाएगा।