फिरोजाबाद: वासुदेव कुटुंब की भावना संस्कृति की धरोहर के रूप में मिली विरासत-शशांक भाटिया

-सुहागनगरी में चार स्थानों पर हुआ हिंदू सम्मेलन

फिरोजाबाद: वासुदेव कुटुंब की भावना संस्कृति की धरोहर के रूप में मिली विरासत-शशांक भाटिया

-सम्मेलन में बाल, तरुण, युवा, वृद्ध और मातृ शक्ति की रही सहभागिता

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर सुहागनगरी में चार अलग-अलग स्थानों पर विशाल हिंदू सम्मेलनो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्यों, समाज के प्रमुख बंधुओं और मातृ शक्ति का सम्मान किया गया। हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि वासुदेव कुटुंबकम की भावना हमारी संस्कृति की धरोहर के रूप में हमें विरासत में मिली है। हमारी संस्कृति तो सदैव विश्व के कल्याण की बात करती आई है और कर रही है। सम्मेलनों में उमड़ता जन सैलाव, हिंदू पुनर्जागरण के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। 

नगर के अटल पार्क में सुदर्शन नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि तेजवंत सिंह, डॉ सोनम सेठ, मुख्य वक्ता प्रांत संघचालक शशांक भाटिया ने संबोधित करते हुए कहा अच्छे आचार और विचारों से ही देश महान बनता है। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण उपस्थित जनसमूह की श्रद्धा और भावना है। हिन्दुओं की विचारधारा हमारे भारत वर्ष को उत्कृष्ट बनाती है, हमारे यहां राष्ट्र को देवता और भारत को माता मानकर पूजा जाता है। हमारी संस्कृति तो सदैव विश्व के कल्याण की बात करती आई है और कर रही है। भारत की बहुत सी कलाएं आज सम्पूर्ण विश्व में प्रचलित हैं। चाहें वह योग विद्या हो अथवा अध्यात्म।

फिरोजाबाद: वासुदेव कुटुंब की भावना संस्कृति की धरोहर के रूप में मिली विरासत-शशांक भाटिया
उन्होंने कहा कि गंगा, गाय, स्त्री और संस्कृति की दुर्दशा देखने वाला हिंदू नहीं हो सकता। वक्ताओ ने संघ के पंच परिवर्तन के मूल्यों जैसे सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी भाषा-वेशभूषा, पर्यावरण और नागरिक बोध आदि पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि हिंदू अपनी क्षमता को विस्मृत कर बैठा है, जबकि यह सभी मूल्य हिन्दू में पूर्वजों के द्वारा प्रदत्त डीएनए में हैं। हमारे वेद, पुराण और ग्रन्थ में अनेकों ऐसे दृष्टांत हैं जो इसकी पुष्टि करते हैं। परन्तु आक्रांताओं द्वारा केवल हमारी संपत्ति, धन और समृद्धि पर ही नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, मूल्यों और सिद्धांतों पर कब्जा किया गया था।

हम सभी को हिन्दू पुनर्जागरण के साथ विश्वगुरू बनने की ओर कदम बढ़ाना होगा, जो कि केवल हमारे विचार, सिद्धांत, मूल्यों और आचरण से हो संभव है। कार्यक्रम में मनोज गुप्ता, महाराज राघवेंद्र, भाग कार्यवाह नानक चंद्र के अलावा हजारों की संख्या में स्वयंसवेक मौजूद रहे। इसके अलावा सुहागनगर स्थित मेला प्रांगढ़ में केशव नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रजप्रांत के शारीरिक शिक्षण प्रमुख रामशंकर सिंह, मुख्य अतिथि मां पीतांबरा पीठ के महाराज रामदास, डॉ रामनाथ सिंह, डॉ निशा सिंह रही।

फिरोजाबाद: वासुदेव कुटुंब की भावना संस्कृति की धरोहर के रूप में मिली विरासत-शशांक भाटिया
सुहागनगर स्थित नींबू बाला बाग में वीर सावरकर नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन में आरएसएस के प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख महावीर, संत मधु चौतन्य सरस्वती ब्रह्मचारी, सावित्री यादव, महेश चक हनुमंत जागरण समिति आदि मौजूद रहे। आसफाबाद चौराहा पर शीतला नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन में रामस्नेही लाल शर्मा यायावर, मालिखान सिंह, श्याम किशोर, सावित्री देवी, विभूति वर्मा आदि मौजूद रहे। सम्मेलन में बाल, तरुण, युवा, वृद्ध और मातृ शक्ति अपनी पूरी सामर्थ्य, उत्साह और श्रद्धा भाव के साथ इस भव्य आयोजन का साक्षी बने।