फिरोजाबाद: व्यापार मंडल ने एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन, जाम से मुक्ति दिलाने की मांग 

फिरोजाबाद: व्यापार मंडल ने एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन, जाम से मुक्ति दिलाने की मांग 

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल एसपी सिटी से मिला और एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें जाम से मुक्ति दिलाने की मांग की है।  जिलाध्यक्ष रविंद्रलाल तिवारी के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद को ज्ञापन देते हुए कहा कि होली के त्यौहारों को मद्देनजर रखते हुए नगर के प्रमुख चौराहे जैसे सुभाष तिराहा, क्लब चौराहा, कोटला चुंगी चौराहा, नगला वरी चौराहा, आसफ़ाबाद चौराहा पर पुलिस के अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएं। ऑटो को चौराहों से 50 मीटर की दूरी पर खड़ा किया जाए। जिससे बाजारों में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो सके। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस तैनात की जाएं।   रोडवेज बसों को बस स्टैंड के अंदर ही खड़ी करके भरा जाए, इससे होली के त्यौहार पर जाम न लगे। ज्ञापन देने वालों में महानगर अध्यक्ष डॉ सुनील अग्रवाल,, रामबाबू झा, अर्जेश उपाध्याय, परशुराम लालवानी, नवीन उपाध्याय, भरत तिवारी,  सुनील जैन, गौरव जैन, पवन दीक्षित, राकेश बाबू शर्मा, इंद्रजीत व्यापारी मौजूद रहे।