फिरोजाबाद: 35 किमी. की मेराथन दौड़ में 35 वर्ष के युवाओं ने किया प्रतिभाग 

फिरोजाबाद: 35 किमी. की मेराथन दौड़ में 35 वर्ष के युवाओं ने किया प्रतिभाग 

फिरोजाबाद। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आगरा राइट क्लब और आर्चीड ग्रीन फिरोजाबाद के संयुक्त तत्वावधान में 35 किलोमीटर मेराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया।  मेराथन दौड़ आर्चीड ग्रीन स्पोर्ट्स क्लब हाउस से शुरू हुई जो कि नए बाईपास, मक्खनपुर, आसफाबाद चौराहा, जैन मंदिर चौराहा, मीरा चौराहे से होते हुए पुनः आर्चीड ग्रीन प्रांगण पर आकर संपन्न हुई। मैराथन दौड़ में 35 साल से ऊपर आयु वर्ग के लोगों ने प्रतिभाग किया।  इस अवसर मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा, यूपीसीए चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, उद्योगपति प्रदीप मित्तल पम्मी, उद्योगपति मनीष बंसल, नितिन बंसल, सत्यवीर गुप्ता, राहुल बंसल, आकाश गर्ग, प्रदीप अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, विमल जैन, राहुल गोयल, सौरभ शर्मा, गौरव सिंघल और आशू पाराशर आदि मौजूद रहे।