फिरोजाबाद: मां भगवती पीतांबरा एवं मृत्युंजय महायज्ञ शुरू

-देवी देवताओं का किया आव्हान

फिरोजाबाद: मां भगवती पीतांबरा एवं मृत्युंजय महायज्ञ शुरू


फिरोजाबाद। नगर में बच्चू बाबा आश्रम स्थित मां भगवती पीतांबरा एवं मृत्युंजय महायज्ञ के दस दिवसीय महोत्सव में तीसरे दिन 1108 कुण्डीय यज्ञ सोमवार से प्रारम्भ हुआ। यज्ञाधीश रामदास महाराज ने सर्वप्रथम अपने धूना में देवी देवताओं का आव्हान करते हुए हवन-पूजन किया। तत्पश्चात प्रधान त्रिशूल को लेकर पंडाल में स्थापित किया।  महाराज श्री ने आकाश मार्ग पर देखते हुए जैसे ही देवताओं का आह्वान किया, तो देखते ही देखते मौसम अचानक अनुकूल हो गया। तपती हुई धूप में बादल छानें लगे, उसके बाद 1108 हवन कुण्ड में अग्नि प्रज्वलित कर हवन प्रारंभ कराया।  उन्होंने बताया की यह आयोजन चंद्रनगर वासियों के लिए कल्याणकारी व लाभकारी  है। इस तरह का बड़ा आयोजन महामाई की कृपा से इस नगर में प्रारंभ हुआ है। पूर्व के जनपदों की भांति इस चंद्रनगर में माई के भक्तों की संख्या अधिक होने के कारण यज्ञ का शुभारंभ बहुत ही सुंदर स्वरूप से हुआ है। यज्ञा आचार्य पं. विष्णु भारद्वाज के नेतृत्व में वेद पाठी आचार्यों द्वारा हवन पूजन कराया गया।