फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने आपस गले मिलकर होली की शुभकामनाऐं दी। ऐसे समारोह से समाज में एकजुटता आती है।
रामलीला मैदान स्थित परशुराम शिविर में आयोजित होली मिलन समारोह में जिलाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा एड ने मातृशक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज की शक्ति उसकी एकता में है और समाज को संगठित रहकर आगे बढ़ना चाहिए। समारोह के दौरान सभी लोगों ने फूलों की होली खेलकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
इस अवसर उमाकांत पचौरी एड, अखिलेश शर्मा, योगेंद्र मोहन शर्मा, अरविंद पचौरी, संदीप तिवारी, रमाकांत उपाध्याय, प्रदीप शर्मा गुड्डा पहलवान, सरोज शर्मा, लवली मिश्रा, मीना शर्मा, आशा भट्ट, प्रीति शर्मा, मिथलेश शर्मा, स्नेहलता शर्मा, मधुरिमा वशिष्ठ, उमा दीक्षित, प्रीती शर्मा, सुनीता, कमलेश शर्मा, बिट्टी देवी, प्रिया दीक्षित, ममता पचौरी, रमा शर्मा, उर्मिला मिश्रा, कमलेश शर्मा, तारा शर्मा, कादम्बिनी शर्मा, गीता देवी, रीना मिश्रा आदि मौजूद रहे।

