फिरोजाबाद: शहीद भगत सिंह के होली मिलन समारोह में हुई फूलों की होली

फिरोजाबाद: शहीद भगत सिंह के होली मिलन समारोह में हुई फूलों की होली

फिरोजाबाद। शहीद भगत सिंह युवा सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन दुर्गा भवन में किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री सतीश पाल, गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता, डॉ एसपी लहरी, जिलाध्यक्षस गौरव पाल, भगवान सिंह झा ने कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। सभी पदाधिकारी ने फूलों की होली खेलकर आनंद लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामबाबू धनगर, संचालन विपिन धनगर एड, कमलकांत बघेल ने किया। इस दौरान अध्यक्ष सुनील धनगर, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश झा, संरक्षक एड. ब्रजेश धनगर, लोकेश गुप्ता, रामप्रकाश झा, वैभव मुर वारिया, पंकज बघेल, विशाल सक्सेना, संदीप निषाद, किशन झा, प्रियम गुप्ता, आकाश यादव आदि मौजूद रहे।