फिरोजाबाद: महिला शक्ति ने होली खेलकर आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का दिया संदेश 

फिरोजाबाद: महिला शक्ति ने होली खेलकर आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का दिया संदेश 

फिरोजाबाद। जायंट्रस ग्रुप ऑफ महिला शक्ति द्वारा होली महोत्सव एवं वैष्णो देवी दर्शन उत्सव का आयोजन तुलसी पैलेस में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावना को बढ़ावा देना रहा। 

कार्यक्रम की शुरुआत मां वैष्णो देवी के स्मरण और आशीर्वाद के साथ किया गया।  इसके बाद सभी सदस्यों ने मिलकर गुलाल होली खेलते हुए आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया। वैष्णो देवी धाम से संबंधित एक सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार-चॉद लगा दिऐ। प्रेसीडेंट सीमा अग्रवाल, मोनिका गर्ग ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम आपसी प्रेम, एकता और सहयोग की भावना को मजबूत बनाते हैं। समाज सेवा के कार्यों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

इसके अतिरिक्त हाउजी, मनोरंजक खेल एवं “लकी लेडी” जैसे आकर्षक कार्यक्रमों में महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लकी लेडी शीनू अग्रवाल, उषा पोरवाल, पंक्चुअलिटी विनर ुंजन सिंघल, तनु माथुर रहीं। कार्यकम में दीपाली सिंघल, गौरी बंसल, सौम्या चौहान, प्राची अग्रवाल, अनु बंसल, कल्पना राजौरिया, निक्की नरूला, बीना चौहान, उषा पराशर, राधिका अग्रवाल, पूनम गुप्ता, नीतू बंसल, रश्मि गुप्ता, लिपिका अग्रवाल, टिमसी गुप्ता मौजूद रही।