फिरोजाबाद: नगर निगम ने अभियान में 24 लाख रू. का राजस्व बसूला

-टीम ने 21 दुकानों सहित छह मकानों पर की सीलिंग कार्यवाही

फिरोजाबाद: नगर निगम ने अभियान में 24 लाख रू. का राजस्व बसूला

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा राजस्व बसूली को लेकर चलाएं जा रहे अभियान में चार मौहल्लों में 21 दुकानों सहित छह मकानों में सील की कार्यवाही की गई। अभियान से बकाएदारों में हड़कंप मच गया। कई बकाएंदारों ने मौके पर टैक्स जमा कर सीलिंग कार्यवाही से बच सके।  नगर आयुक्त प्रशांत नागर के निर्देश पर टैक्स विभाग की टीमों ने सोमवार सुहाग नगर, नेहरू नगर, उर्दू नगर, कमरक वाली बगिया में 10 भवन स्वामियों पर कुर्की की कार्रवाई प्रस्तावित थी। जिसमें सुहाग नगर के चार भवन स्वामियों ने आंशिक भुगतान कर कुर्की कार्रवाई से बच सके। उर्दू नगर और कमरक वाली बगिया में टैक्स का भुगतान न करने पर 21 दुकानों की सीलिंग की कार्यवाही की गई। जिसमें एक शराब वाली दुकान भी शामिल है। जिन दुकानदारों ने आंशिक भुगतान कर दिया, उन दुकानों की सील खोल दी गई। टीम ने कुल 24 लाख रू. का राजस्व बसूली की।