फिरोजाबाद। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गायब हुए 60 मोबाइल एसओजी और सर्विलांस टीम ने बरामद कर मोबाइल स्वामी को लौटाऐं है। मोबाइल पाकर उनके चेहरों पर खुशी झलक आई और पुलिस धन्यवाद दिया। बरामद मोबाइलों की कीमत दस लाख रू. बताई गई है। सीओ साइबर चंचल त्यागी ने बताया कि पोर्टल पर मोबाइल खोने के संबंध में दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मोबाइलों की बरामदगी का अभियान के लिए अभियान चलाया था। एसओजी और सर्विलांस प्रभारी प्रेमशंकर पांडे ने अपनी टीम के साथ अलग-अलग जिलों से खोए हुए विभिन्न कंपनियों के 60 मोबाइल बरामद किए। इनकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये है। सोमवार दोपहर पुलिस अधिकारियों ने संबंधित लोगों को पुलिस लाइंस सभाकक्ष में बुला कर उनके मोबाइल सुपर्द कर दिए।
फिरोजाबाद: पुलिस ने गायब हुए 60 मोबाइल किये बरामद, मोबाइल स्वामियों को सौंप

