फिरोजाबाद: आज ब्रज में होली रे रसिया...............

-क्रीड़ा भारती के होली मिलन समारोह में जमकर उड़ा अबीर-गुलाल

फिरोजाबाद: आज ब्रज में होली रे  रसिया...............

फिरोजाबाद। क्रीड़ा भारती महानगर के होली मिलन समारोह सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित किया गया। जिसमें कलाकारों ने भजनों और होली गीतों के माध्यम से सभी आगंतुकजनों को आनंदित कर किया। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ अर्चित अग्रवाल, विभाग प्रचारक अखिलेश, प्रमुख उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल, क्रीड़ा भारती के महानगर अध्यक्ष डा.मयंक भटनागर, अभिषेक मित्तल क्रांति, अनूप जैन एड. ने संयुक्त रूप से माँ भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया। सभी आंगुतक अतिथियों का स्वागत बंटू कुशवाह, राजेश दुबे, कमल यादव, धर्मेंद्र वर्मा, आदित्य, दीपक कुशवाह ने तिलक लगाकर किया। मातृशक्ति का स्वागत डा. स्नेहलता शर्मा एवं उनकी टीम ने किया। भजन गायक किशोर दुबे ने कार्यक्रम का आगाज गणेश वंदना से किया।

इसके बाद होली खेले रघुवीरा, आज ब्रज में होली रे रंग रसिया आदि भजनों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार-चॉद लगा दिये। फूलों की होली पर सभी ने जमकर नृत्य कर होली का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान देवव्रत पांडे, राजू मित्तल, राजीव उपाध्याय, सौरभ लहरी, तरुण उपाध्याय, संकल्प शर्मा, उत्कर्ष पाठक, डा. वंदना सिंह, कुंती चौहान, हेमलता तिवारी, अनिल परिहार आदि मौजूद रहे।