फिरोजाबाद: अस्मिता एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

-महापौर, नगर मजिस्ट्रेट ने दौड़ प्रतियोगिता का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ

फिरोजाबाद: अस्मिता एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

फिरोजाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत द्वारा दाऊदयाल स्पोर्टस स्टेडियम में ‘अस्मिता’ एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 13 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के खिलाड़ियो ने प्रतिभाग किया। अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

अस्मिता एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मेयर कामिनी राठौर, नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पाण्डेय, जिला क्रीडाधिकारी मुकेश कुमार, जिला युवा अधिकारी मनीष चंद्र चौधरी, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज ने दीप प्रज्जवलन व हरी झंडी दिखाकर किया। 100 मीटर में प्रथम आकांक्षा यादव, द्वितीय मालती, तृतीय करिश्मा, 200 मीटर में प्रथम नीति, द्वितीय दिव्या धनगर, तृतीय पलक, 400 मीटर में प्रथम अंशिका, द्वितीय आकांक्षा यादव, तृतीय हर्षिता रही।

फिरोजाबाद: अस्मिता एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
वहीं 13-18 वर्ष आयु वर्ग में 100 मीटर में प्रथम अपूर्वा गुर्जर, द्वितीय श्रुति, तृतीय उमा, 200 मीटर में प्रथम अपूर्वा गुर्जर, द्वितीय श्वेता, तृतीय श्रुति और 400 मीटर में  प्रथम ईशिता, द्वितीय स्वेता, तृतीय भावना स्थान ने प्राप्त किया। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 100 मीटर में  प्रथम पूजा, द्वितीय रोशनी, खुशबू, 200 मीटर में प्रथम खुशबू द्वितीय सुनैना, तृतीय सोनम और 400 मीटर में प्रथम भावना, द्वितीय स्वालि, तृतीय कविता रही। राष्ट्रीय स्तर पर जनपद फिरोजाबाद का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ियों राष्ट्रीय खिलाड़ी वंदना, काजल शर्मा और ईशिता शर्मा को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।