फिरोजाबाद: गाजे-बाजे के साथ निकलेगी झूलेलाल जयंती 20 मार्च को

-15 मार्च को प्रभात फेरी

फिरोजाबाद: गाजे-बाजे के साथ निकलेगी झूलेलाल जयंती 20 मार्च को

फिरोजाबाद। सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जयंती के अवसर पर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 20 मार्च का भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा निकाली जायेगी। 

जयंती अध्यक्ष दुर्गादास मयानी ने वार्ता करते हुए बताया कि झूलेलाल जयंती महोत्सव विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जायेगा। 15 मार्च को प्रात सात बजे प्रभात फेरी राधाकृष्ण मंदिर से निकाली जायेगी। जो कि गंज चौराहा, सिनेमा चौराहा, जलेसर रोड, क्लब चौराहा, सुभाष चौराहा, बस स्टेंड, गांधी पार्क चौराहा, स्टेशन रोड होते हुए लेबर कॉलौनी स्थित झूलेलाल मंदिर पर पहुंचेगी। जहॉ आरती कर प्रसाद वितरण किया जायेगा। 20 मार्च को भव्य शोभायात्रा शाम छह बजे से प्रारम्भ होगी। शोभायात्रा का शुभारम्भ सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर द्वारा किया जायेगा। शोभायात्रा विभिन्न मार्गो से गुजरेगी।

इससे पूर्व प्रातः8.30 महाआरती, अपरांहन तीन बहराणा साहब ज्योति पूजन होगा। 24 मार्च को सम्मान समारोह आर्य नगर चौक में किया जायेगा। वंदना सेलानी ने बताया कि झूलेलाल जयंती को लेकर समाज में खासा उत्साह है। सभी कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किए जाएंगे। वार्ता के दौरान परशुराम लालवानी, हरेंद्र राम रखवानी, अशोक कन्हैयानी, विजय भम्भानी, मोहन कुमार सोनी, नानक चंद्र, मनोज, ममता, रेखा, निधी, वर्षा, वंदना, नील आदि मौजूद रहे।