फिरोजाबाद। डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था की समीक्षा की। इससे पूर्व पुलिस लाइन में परेंड की सलामी लेते हुए विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीआईजी शैलेश कुमार ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। इसके बाद पुलिस लाइन के विभिन्न पटलों का एसएसपी सौरभ दीक्षित के साथ निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सीओ और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और पुलिस की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। चौकीदार सम्मेलन आयोजित कर उन्हें क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने और सूचनाओं के आदान-प्रदान को मजबूत करने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता को बेहतर और प्रभावी पुलिस सेवाएं प्रदान करना है। जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे और सभी से आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

