फिरोजाबाद: मकानों की गणना का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

फिरोजाबाद: मकानों की गणना का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

फिरोजाबाद। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नगला अमान में प्रथम चरण मकान सूचिकरण एवं मकानों की गणना का तीन दिवसीय प्रशिक्षण जिला अपर जिला अधिकारी ने शुभारम्भ किया। जनगणना में स्वगणना का विकल्प भी मिलेगा। जनगणना को सुगम बनाने के लिए सेंटर फार डेवलपमेंट आफ एडवांस कंप्यूटिंग (सी-डैक) ने डिजिटल प्लेटफार्म तैयार किए हैं। जिन पर जनगणना से जुड़े आंकड़े जुटाए जाएंगे। इनमें हाउस लिस्टिंग ब्लाक क्रियेटर, वेब एप्लीकेशन से मकानों के सूचीकरण का काम किया जाएगा। जनगणना 2027 में कुल 33 प्रश्न की ऑनलाइन प्रविष्टियां प्रगणक को भरनी होगी। प्रमुख मास्टर ट्रेनर अशोक कुमार अनुरागी, योगेन्द्र कुमार, अश्वनी जैन द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनगणना निदेशालय लखनऊ से नियुक्त जिला प्रभारी अजीत सिंह एवं सह जिला प्रभारी शनि कुमार राय ने विस्तार से चर्चा की।