फिरोजाबाद। जायंट्रस ग्रुप ऑफ महिला शक्ति द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया था। जिसमें चयनित मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन जिला अस्पताल में कराया गया। समिति अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने बताया कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को संस्था द्वारा जिला अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञों डॉ. प्रेरणा उपाध्याय, डॉ. राकेश यादवेंद्र द्वारा मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन किया गया। जिसमें कुल 30 लोगों का सफलता पूर्वक ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के पश्चात सभी मरीजों को अल्पाहार का वितरण किया। इस दौरान प्रशासनिक निवेशिका दीपाली सिंघल, वित्त निवेशिका गौरी बंसल, एकता मित्तल, शीनू अग्रवाल, सरिता राठौर, प्राची अग्रवाल, अनु बंसल, सोनिया शर्मा, रेनू अरोरा, पूनम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
फिरोजाबाद: तीस मरीजों का हुआ मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन

