फिरोजाबाद: स्वास्थ्य विभाग ने की झोलाछाप डॉक्टर की दुकान सीज

फिरोजाबाद: स्वास्थ्य विभाग ने की झोलाछाप डॉक्टर की दुकान सीज

फिरोजाबाद। फरिहा में झोलाछाप दंत चिकित्सक की लापरवाही से गलत इंजेक्शन लगाने से ग्रामीण की मौत के मामले में सीएमओं के निर्देश पर एसीएमओं ने डॉक्टर की दुकान सीज कर विभागीय कार्यवाही की है। सीएमओं डॉ रामबदन राम ने बताया कि ग्रामीण धर्मेद्र की मौत की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौकेे पर पहुंचकर दंत चिकित्सक डॉ जाहिद की दुकान को सीज करने की कार्यवाही की है। चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। अगर इसका कोई रजिस्ट्रेशन है, तो उसे रद्द किया जायेगा। एसीएमओ डॉ केके वर्मा, स्टेनों विशाल तिवारी ने दुकान सीज करने की कार्यवाही की।