फिरोजाबाद: गंभीर रोग और बीमारियां को दूर करती है मॉ शीतला देवी-मनीष असीजा

-नगर में हुआ बासौड़ा पूजन, जगह-जगह लगे मेले

फिरोजाबाद: गंभीर रोग और बीमारियां को दूर करती है मॉ शीतला देवी-मनीष असीजा

 फिरोजाबाद। नगर में बासौड़ा पूजन पर मॉ शीतला देवी मंदिरों पर मेले का आयोजन किया गया। महिलाओं ने प्रात काल से ही शीतला माता के मंदिरों पर जाकर विधि-विधान से पूर्जा अर्चना कर सुख, समृद्वि, स्वास्थ्य लाभ की कामना की।  

लालपुर हजीरा स्थित प्राचीन मॉ शीतला माता मंदिर पर बासौड़ा पूजन को लेकर मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ सदर विधायक मनीष असीजा ने फीता काटकर करते हुए कहा कि शीतला मैया के आशीर्वाद से आज इस प्रांगण में अनेकों मंदिर, धर्मशाला, बाउंड्रीबाल, कार्यालय आदि निर्माण से भव्यता हुआ है। जिसमें सभी लोगों ने तन, मन, धन से सहयोग किया है। शीतला माता का पूजन करने से गंभीर रोग, बीमारियां नष्ट होती हैं और सभी मनोकामनायें पूर्ण होती। गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने कहा कि शीतला माता आज भी इस प्रांगण में विराजमान रहती हैं, उनके चमत्कार को मैंने स्वयं अपनी आँखों से देखा है।

समिति अध्यक्ष भुवनेश्वर एड., सचिव रामनिवास यादव ने कहा कि माता का आशीर्वाद लेने लोग आस पास के जिलों के अलावा दूसरे प्रदेशो से भी श्रद्धा और विश्वास के साथ आते हैं। शीतला माता उनकी मनोकामना पूर्ण करती हैं और उनके कष्टों का निवारण भी करती हैं। इस दौरान ब्रजेश कुमार, जशोदा वाई, थाना प्रभारी रसूलपुर प्रदीप कुमार, जयराम यादव, ग्याप्रसाद पप्पू, दाताराम यादव, शैलेन्द्र शुक्ला, जितेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

फिरोजाबाद: गंभीर रोग और बीमारियां को दूर करती है मॉ शीतला देवी-मनीष असीजा
नगर के रसूलपुर, मौहल्ला दुली, महावीर नगर, रामलीला मैदान स्थित शीतला माता मंदिरों पर सुबह से ही महिलाओं का पूजा करने के लिए तांता लगा रहा। मंदिर परिसर छोटा होने के बाद भी महिलाऐं अंदर जाकर पूजा करने लिए घंटो लाइनों में लगी रही। कई स्थानों पर मेले का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं, युवतियों, बच्चों ने जमकर खरीददारी की। वहीं चॉद-पकौड़ी भरपूर आनंद लिया।

मौहल्ला दुली स्थित मोहनदेव माता मंदिर पर बासौड़ा पूजन हुआ। जिसमंें महिलाओं ने पूजा अर्चना करते हुए परिवार की सुख, समृद्वि, स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर शैलेंद्र चतुर्वेदी, मंदिर महंत रामदास भारद्वाज का व्यवस्था बनाने में सहयोग रहा।