फिरोजाबाद। 40 वीं मण्डलीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता का मंडलायुक्त ने मॉ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया। खिलाडियों का उत्सावर्धन करते हुए कहा कि हार से निराश न हो, आगे प्रयास करें अब्बल स्थान प्राप्त करें।
दाऊदयाल स्पोर्टस् स्टेडियम में मंडलायुक्त नागेन्द्र प्रताप ने आकाश में गुब्बारें उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक और बदलते परिवेश में खेलों का महत्व काफी बढ़ गया है। आज के डिजिटल युग में इस तरह की प्रतियोगिताऐं बच्चों को आभासी दुनिया से बाहर निकालकर, उनके शारीरिक और मानसिक कौशल को निखारने का कार्य करती है। खेल में हार-जीत से कहीं अधिक महत्वपूर्ण प्रतिभाग करना होता है।
डीएम रमेश रंजन ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ्य रखते है, बल्कि एक स्वच्छ मन और संतुलित व्यक्तित्व के विकास में भी सहायक होते है। खिलाड़ियों ने खो-खो, कबड्डी एवं एथलेटिक्स जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाया। 400 मी0 दौड़ के प्रतिभागियों को हरी झण्डी दिखाई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामी गंगे मोहन लाल गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे, बीएसए आशीष कुमार पांडे, क्रीडा अधिकारी सहित आदि जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

